31 मार्च 2015 - 19:28
यमन की जनता सऊदी अरब को मुंहतोड़ जवाब देगी।

यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह ने घोषणा की है कि सऊदी अधिकारियों को उनके महलों तक जवाब दिया जाएगा।

अबनाः यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह ने घोषणा की है कि सऊदी अधिकारियों को उनके महलों तक जवाब दिया जायेगा। यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह की राजनीतिक समिति के सदस्य ज़ैफुल्लाह शामी ने कहा है कि अंसारूल्लाह, सऊदी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देगी और इसकी कार्रवाई की गूंज, सऊदी अधिकारियों और शहज़ादों के महलों के अंदर तक सुनाई देगी।
उन्होंने एक बयान में जिसे अल-अहेद वेबसाइट ने भी जारी किया, अलमरज़क शिविर पर सऊदी विमानों के बर्बर हमले की निंदा की और कहा कि सऊदी विमानों ने हजकह शिविर पर जो संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2007 में होने वाली लड़ाई के बाद स्थापित किया था, हमला करके उसमें मौजूद निर्दोष नागरिकों का नरसंहार किया है।
उन्होंने कहा कि यह एक आक्रामक और क्रूर कार्यवाही थी और यमन सेना और क्रांतिकारी नेतृत्व इस तरह की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देगा। अंसारूल्लाह के इस वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि सऊदी हमलावर विमान, यमन के निहत्थे लोगों, इस देश के कारखानों और मुख्य प्रतिष्ठानों पर हमला करके जनता में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यमन की जनता के पास भी मुकाबला करने की भरपूर क्षमता और जवाबी कार्रवाई के कई विकल्प मौजूद हैं। ज़ैफुल्लाह शामी ने अदन की स्थिति पर भी रौशनी डाली और कहा कि इस समय अदन शहर के एक सीमित क्षेत्र में क्रांति विरोधी तत्वों का कब्जा है और दक्षिणी यमन बहुत जल्दी मंसूर हादी के समर्थक मलेशिया और अलकायदा के आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया जाएगा ।